logo

दो भाजपा नेताओं को गैंगस्टर अमन साव ने बताया अपना पार्टनर, कहा- रमेश सिंह के कहने पर अभय सिंह के दफ्तर में हुई थी फायरिंग

ोसोल.jpg

द फॉलोअप डेस्कः

कुख्यात गैंगस्टर अमन साव ने पुलिस रिमांड पर चौकाने वाले खुलासे किए हैं। प्रभात खबर अखबार और  दूसरे न्यूज वेबसाइट पर  में छपी खबर के मुताबिक अमन ने पुलिस को यह बताया है कि भाजपा नेता रमेश सिंह और ललेश्वर महतो उसके सहयोगी है। उसने बताया कि रमेश सिंह कहने पर ही उनके पार्टनर दिवंगत अभय सिंह के दफ्तर पर सुजीत सिन्हा ने अपने गुर्गों से फायरिंग करवाई थी। मालूम हो कि अमन साव और सुजीत सिन्हा पहले एक ही गिरोह में थे, बाद में दोनों अलग-अलग हो गए।

 

कोरोना काल में हो गई थी मौत

बता दें कि कोविड काल बिल्डर अभय सिंह की मौत हो गई भी, अमन ने अपने बयान में बताया है कि रमेश सिंह का अपने पार्टनर से किसी बात को लेकर अनबन चल रहा था। जिसके बाद रमेश सिंह ने सुजीत सिन्हा के जरिए अभय सिंह को धमकी दिलवाई थी। रंगदारी के एक मामले में पूछताछ करने के लिए अमन साव को लातेहार के बालूमाथ पुलिस ने दो दिन पूर्व पुलिस रिमांड पर लिया था। रिमांड पर रहते हुए ही अमन ने ये सभी खुलासे किए हैं। बता दें कि अमन पर चतरा, रामगढ़, लातेहार, धनबाद, हजारीबाग, रांची, पश्चिम बंगाल सहित अन्य जगह के थानों में 91 केस दर्ज हैं।

 

जान पहचान होने से किया इंकार

इधर भाजपा नेता लीलेश्वर महतो को तो अमन साव ने अपना पार्टनर ही बताया है। अमन के अनुसार खलारी के रहने वाले भाजपा ललेश्वर महतो उसके बिजनेस पार्टनर है। लीलेश्वर के जरिये ही वह अपने पैसों का निवेश करता है। बता दें कि ललेश्वर बड़ा कोयला कारोबारी भी है। बॉडीगार्ड लेकर भुगतान नहीं करने को लेकर भी ललेश्वर काफी चर्चित हुए थे। बता दें कि रमेश सिंह भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य भी है वहीं लालेश्वर महतो रांची जिला ग्रामीण के कोषाध्यक्ष हैं। वहीं दूसरी तरफ भाजपा नेता रमेश सिंह और ललेश्वर महतो ने अमन साव या सुजीत सिन्हा से किसी भी तरह के सम्बंध होने से साफ इंकार किया है।

 

क्या कहते हैं दोनों भाजपा नेता

भाजपा नेता रमेश सिंह ने कहा कि "गैंगस्टर अमन साव गलतबयानी कर रहा है। मेरी अभय सिंह से कोई अनबन नहीं थी। वनवृंदावन कंपनी में हम दोनों पार्टनर थे। अभय सिंह से अमन साव ने दो करोड़ रंगदारी मांगी थी। अभय सिंह के निधन हो जाने पर अमन ने दो करोड़ रुपये मुझसे मांगे थे। कहा था कि अब तुम्हारा पार्टनर नहीं है, तो तुम्हें दो करोड़ दो। इसको लेकर मैंने सुखदेवनगर थाना में केस किया था। इसी आधार पर मुझे बॉडीगार्ड मिला है।"

वहीं भाजपा रांची जिला ग्रामीण के कोषाध्यक्ष नेता ललेश्वर महतो ने कहा है कि "मेरा दूर-दूर तक अमन साव से कोई संबंध नहीं है। मेरा कोयले का कारोबार है। हम अमन गैंग के पैसे का निवेश नहीं करते हैं।" 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N